श्रीराम मनोहर पीजी कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
FATEHPUR NEWS: शहर के जीटी रोड बाईपास स्थित श्री राम मनोहर यादव पीजी महाविद्यालय में टैबलेट वितरण समारोह हुआ। कार्यक्रम में 252 छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और कॉलेज प्रबंधक जगननायक सिंह यादव ने दीप प्रज्वलित कर की। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कॉलेज प्रबंधक ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि टैबलेट छात्रों को हर क्षेत्र की तैयारी में मदद करेंगे। कॉलेज प्रबंधक ने टैबलेट को ज्ञान का सागर बताया। उन्होंने कहा कि यह नई तकनीक छात्रों की पढ़ाई में सहायक होगी। इससे छात्रों को वैश्विक जानकारी तक पहुंच मिलेगी।
कार्यक्रम के समापन पर कॉलेज संचालक मंजुल यादव और प्रभारी विजय करन सिंह ने सभी का आभार जताया। यह पहल छात्रों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने की दिशा में की गई है।



