Home उत्तर प्रदेश 25 हजार के ईनामिया शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार

25 हजार के ईनामिया शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार

MIRZAPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षो को निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना व एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांक 27.01.2026 को थाना लालगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-22/2026 धारा319(2),318(4),336(3),340(2) बीएनएस, 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधि. व 11 पशु क्रूरता का निवारण अधिनियम तथा थाना सन्तनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-22/2026 धारा 3/5ए/8/5 गौ हत्या निवारण अधि नियम से सम्बन्धित 25 हजार रुपए के ईनामियां वांछित अभियुक्त मनीष उर्फ सोनू पटेल पुत्र श्याम बहादुर पटेल निवासी सोनवर्षा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत पाली बार्डर के पास से गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना जिगना पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय जेल भेजा गया । उपरोक्त दोनों अभियोगों से सम्बन्धि पूर्व में अभियुक्त के पिता श्याम बहादुर पटेल (वर्तमान ग्राम प्रधान सोनवर्षा) सहित कुल 05 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय द्वारा जेल भेजा जा चुका है जिसका नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त मनीष उर्फ सोनू पटेल पुत्र श्याम बहादुर पटेल निवासी सोनवर्षा थाना लालगंज जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 30 वर्ष एवं माल बरामदगी  विवरण में एक  अदद मोटर साइकिल, एक  मोबाइल फोन तस्करी से प्राप्त 40 हजार रूपये बरामद किया गया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी जिगना थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम थाना जिगना जनपद मीरजापुर एवं निरीक्षक राजीव कुमार सिंह  प्रभारी एसओजी मय पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी दिखाते हुए गिरफ्तार किया गया एवं बरामदगी की गई है।