MIRZAPUR NEWS: अहरौरा थाना क्षेत्र में स्थित जरगो बंधा में मछली मारने गए यूवक को बांध में डुबाकर मारने वाला दूसरा आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। 21 अगस्त 2025 को वादी प्रियंका पटेल पत्नी प्रदीप पटेल निवासिनी इमिलिया खुर्द थाना अहरौरा मीरजापुर ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी कि मेरे पति जारगो बांध पर घूमने गये थे इस दौरान अभियुक्तों ने बांध में डुबाकर मार दिया । पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर की। “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए घटना से सम्बन्धित सभी अभियुक्तों को यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी अहरौरा को निर्देश दिये गये । पूर्व में घटना से सम्बन्धित 01 इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय/जेल भेजा जा चुका है । गुरुवार को थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्र से 25 हजार के इनामिया दुसरा अभियुक्त किशोर साहनी पुत्र फुलगेन साहनी निवासी डिहुटोला थाना गुलवारा मधुबन जिला मोतीहारी, बिहार को गिरफ्तार किया गया । थाना अहरौरा पुलिस द्वारा उक्त गिरफ्तारी के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय/जेल भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम थाना अहरौरा मीरजापुर शामिल रहे।







