Home उत्तर प्रदेश 23 नए अनुदेशकों(आईटीआई) को मिला नियुक्त-पत्र

23 नए अनुदेशकों(आईटीआई) को मिला नियुक्त-पत्र

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख)विकास भवन सभागार में 23 नए अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल संबोधन में युवाओं के भविष्य निर्माण के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया अपना रही है। युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने नए अनुदेशकों से सकारात्मक सोच और पूर्ण निष्ठा से काम करने को कहा। उन्होंने अनुदेशकों को नई तकनीकों से अपडेट रहने की सलाह दी। इससे छात्रों को बेहतर तकनीकी ज्ञान मिल सकेगा।इन नियुक्तियों से बलरामपुर आईटीआई में अनुदेशकों की संख्या 17 से बढ़कर 40 हो गयी है। इससे युवाओं को बेहतर तकनीकी व व्यावसायिक शिक्षा मिल सकेगी।