महान क्रांतिकारी भगत सिंह सुखदेव राजगुरू को देगा एनयूजे श्रदाजँली:कुन्दन श्रीवास्तव
नवीन सत्र 2026 की पहली बैठक में संगठन को मिला नया संबल
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया), प्रयागराज जिला इकाई की मासिक बैठक संपन्न
PRAYAGRAJ NEWS: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की प्रयागराज जिला इकाई की नवीन सत्र 2026 की प्रथम मासिक बैठक आज 14 फ़रवरी 2026, शनिवार को डायट सभागार, सिविल लाइन्स में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यह बैठक नए सत्र की पहली और अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक रही, जिसमें संगठन से जुड़े पुराने एवं नवागत सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
बैठक की शुरुआत आपसी परिचय सत्र से हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया। इसके पश्चात संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, भावी योजनाओं एवं पत्रकार हितों से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक मे संरक्षक पवन दिवेदी की गरिमामयी उपस्थित के साथ जिला अध्यक्ष कुन्दन श्रीवास्तव ने अध्यक्षता की साथ संचालन अश्वनी श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर संरक्षक पवन दिवेदी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि “संगठन की असली ताकत उसकी एकजुटता और सक्रियता में है। नवीन सत्र में हमारा प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक पत्रकार साथियों को संगठन से जोड़ा जाए, ताकि संख्या के साथ-साथ संगठन की आवाज़ और प्रभाव भी निरंतर बढ़े।” उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश दिया। पवन दिवेदी ने कहाँ 23 माचॅ को एनयूजे प्रयागराज शहीद दिवस आयोजित कर शहीदो को करेगा नमन:
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि संगठन को सही दिशा और मार्गदर्शन देने के लिए वरिष्ठ पत्रकारों की एक सलाहकार समिति का गठन किया गया है, जिसकी भूमिका आने वाले समय में बेहद महत्वपूर्ण होगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष कुन्दन श्रीवास्तव ने कहाँ कि आपसी एकता समनवय के साथ हम आगे बढ रहे है हम सभी पत्रकार साथियो के सम्मान की बात करते है । यह हमारा नए सत्र का पहली बैठक है अब प्रत्यक माह के दूसरे शनिवार को नियमित बैठक होगी साथ ही संगठन दूारा सम्भावित कायॅक्रम की जानकारी देते हुए कहाँ कि 23 माचॅ को आजादी के आनंदोलन के महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह सुखदेव तथा राजगुरू की शहादत दिवस है जिसको लेकर संगठन शहीद दिवस पर एक बडा कायॅक्रम आयोजित करने की प्रस्ताव पास किया है इसका रूपरेखा जल्द ही तैयार कर लिया जाएगा। बैठक को सम्बोधित करने वालो मे अखिलेश शुक्ला महामंत्री चित्रांशी यादव संघठन मंत्री मुलायम सिंह विशेन वरिष्ठ उपाध्यक्ष धमेद्रं कुमार श्रीवास्तव मधुर दरबारी मो रिजवान सुशांत त्रिपाठी उपाध्यक्ष गण शहबाज अमित श्रीवास्तव अनिरूद त्रिपाठी आनन्द श्रीवास्तव भालचद्रं पान्डेय ने सम्बोधित किया।बैठक मे सदस्यों में विशेष उत्साह देखा गया। अंत में यह संकल्प लिया गया कि संगठन की मासिक बैठक प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को नियमित रूप से आयोजित की जाएगी और नए सत्र में सदस्य संख्या बढ़ाने, पत्रकार हितों की रक्षा करने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। यह पहली बैठक संगठन के लिए नई ऊर्जा, नई सोच और सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक बनी, जिससे आने वाले समय में संगठन के विस्तार और मजबूती की स्पष्ट झलक दिखाई दी।बैठक मे उपस्थित मो जिया सिदीकी बी पी यादव धमेद्रं श्रीवास्तव रंजीत निषाद शहबाज रामबाबू कुलदीप मो नदीम अंसारी मो रिजवान शीतला प्रसाद तिवारी भालचद्रं पान्डेय शिव पान्डेय देवेदं शुक्ला सुशांत त्रिपाठी शाहिद खान मधुर दरबारी तशरफ अली जीतेद्रं कुमार सिंह आर के शुक्ला सुनीता देवी अनिरूद त्रिपाठी पंकज कुमार पाल अमित श्रीवास्तव शनी केसरी संतोष सिंह आनन्द श्रीवास्तव बीरेद्रं श्रीवास्तव संजय निषाद जितेद्रं कुमार ए के नैयर दीप प्रकाश गुप्ता संजय कुमार शिश्वकमाॅ शिव मालवीय तथा अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य गण बैठक मे उपस्थित थे।







