Home उत्तर प्रदेश 21-19,21-19 से रंजीत-हर्षित बने बैटमिंटन चैम्पियन

21-19,21-19 से रंजीत-हर्षित बने बैटमिंटन चैम्पियन

LAKHIMPUR KHERI NEWS: स्वच्छ भारत-नगरीय के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद गोला द्वारा आयोजित युवा शक्ति का उत्सव गोला खेल महोत्सव के बारहवें दिन बुधवार रात्रि में नवीन बाईपास के अनिल वर्मा के कोर्ट में बैटमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन ओपन बैटमिंटन का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोमी कक्कड़ विधायक प्रतिनिधि रोमी साहनी पलिया ,विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अरविंद गुप्ता रामजी ,व्यवसायी विनय गुप्ता प्रोपराइटर होण्डा एजेंसी, समाजसेवी डॉ सूर्य प्रकाश वर्मा ,अध्यक्ष गणेश उत्सव समिति दीपक राजपूत ,संयोजक श्याममूर्ति शुक्ला ने शुभारंभ किया।
आज का पहला मैच चौथा क्वार्टर फाइनल दुर्गेश सक्सेना -संजय भदौरिया और प्रताप-मंनू के मध्य खेला गया जिसमें प्रताप-मंनू ने 21-18,8-21,21-20 से विजयी हुए।पूर्व में मंगलवार को तीन क्वार्टर फाइनल हो चुके थे। पहला सेमीफाइनल अनिल वर्मा-अभिषेक और पियूष-संजय के मध्य खेला गया जिसमें अनिल वर्मा-अभिषेक की जोड़ी ने 21-8,21-11 से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल प्रताप-मंनू और  रंजीत-हर्षित के मध्य खेला गया जिसमें रंजीत-हर्षित 21-18,21-19 जीतकर दूसरे फाइनिलिस्ट बने।
ओपन वर्ग का फाइनल मुकाबला अनिल -अभिषेक और रंजीत-हर्षित के मध्य खेला गया। जिसमें रंजीत-हर्षित21-19,21-19 से चैम्पियन बने। गोपाल सक्सेना बैटमिंटन प्रभारी एवं निर्णायक ऋषिकेश पाण्डेय रहे। वृहस्पतिवार प्रातः गोला खेल महोत्सव के तेरहवें दिन राजेन्द्र गिरि स्टेडियम में एथलेटिक्स की इवेंट्स का शुभारंभ मुख्य अतिथि महेन्द्र त्रिपाठी प्राचार्य विद्या निकेतन, विशिष्ट अतिथि अरुण अवस्थी जिलाध्यक्ष व्यापार मण्डल, पारस मिश्रा नगर अध्यक्ष व्यापार मण्डल, संजय तिवारी नगर अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण समिति, रवि सक्सेना कोषाध्यक्ष भारत विकास परिषद, परविजय सिंह भारत विकास परिषद, श्याममूर्ति शुक्ला गोला खेल महोत्सव संयोजक एवं विजय शुक्ला रिंकू आयोजक गोला खेल महोत्सव/नगर पालिका अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद गोला खेल महोत्सव आयोजक नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए कहा कि,”*खेल महोत्सव सिर्फ खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक ऐसा उत्सव है जो खेल भावना, टीमवर्क और फिटनेस को बढ़ावा देता है।इसके साथ ही सबका साथ, सबका विकास इसका मूल मंत्र है। एथलेटिक्स प्रथम चरण में एथलेटिक्स प्रभारी ऋषिकेश पाण्डेय,रेफरी कुलदीप वर्मा, सह रेफरी प्रियम शुक्ला टेक्निकल टेबल पर राजकुमार बाथम,पंकज वर्मा रहे। अंडर 14 बालिका वर्ग 600  मी०  दौड़ में अराध्या सिंह प्रथम, अमरिन्दर कौर द्वितीय, तान्या गुप्ता तृतीय रही । अंडर14 बालक वर्ग 600 मी० में राजन सिंह यादव,अंकित वर्मा द्वितीय, कुलदीप कुमार तृतीय रहे। अंडर 17 बालिका वर्ग 1500 मी० दौड़ में श्रुति वर्मा प्रथम, शीतल द्वितीय रही। अंडर 17 बालक वर्ग 1500 मी० दौड़ में भूपेन्द्र प्रथम, गोपी कुमार द्वितीय, सोहित तृतीय रहे। एथलेटिक्स की द्वितीय चरण का शुभारंभ मध्यान्ह में मुख्य अतिथि ठाकुर प्रसाद गंगवार भाजपा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य अवध प्रांत, विशिष्ट अतिथि विनोद वर्मा भाजपा जिला उपाध्यक्ष,डा०वेद प्रकाश अग्निहोत्री प्राचार्य जीवनलाल कमला देवी कन्या महाविद्यालय,लोकेश गुप्ता पत्रकार, प्रमोद मिश्रा अध्यक्ष कर्मचारी सयुंक्त परिषद रोडवेज गोला,श्याममूर्ति शुक्ला गोला खेल महोत्सव संयोजक एवं विजय शुक्ला रिंकू आयोजक गोला खेल महोत्सव/नगर पालिका अध्यक्ष ने हरी झण्डी दिखाकर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंटकर आभार व्यक्त किया।
एथलेटिक्स द्वितीय चरण में एथलेटिक्स प्रभारी गोपाल सक्सेना सह प्रभारी ऋषिकेश पाण्डेय,रेफरी कुलदीप वर्मा, सह रेफरी निशांत वर्मा टेक्निकल टेबल पर संतोष मौर्य, निपेन्द्र राज रहे।
अंडर 19 बालिका वर्ग 200  मी०  दौड़ में शिवांशी प्रथम, गुनगुन गुप्ता द्वितीय, अनिका श्रीवास्तव तृतीय रही। अंडर 19 बालक वर्ग 200  मी०  दौड़ में रोमिल कनौजिया प्रथम, कन्हैया द्वितीय, अवनीश कुमार तृतीय रहे। अंडर 19 बालिका वर्ग 800  मी०  दौड़ में शिवांगी प्रथम, अल्तशा द्वितीय रही। अंडर 19 बालक वर्ग 800  मी० दौड़ में श्याम कुमार प्रथम, आदित्य कुमार द्वितीय, अनुज कुमार तृतीय स्थान पर रहे।एथलेटिक्स की तृतीय चरण का शुभारंभ अपराह्न में मुख्य अतिथि राकेश त्रिपाठी पूर्व महामंत्री सेंट्रल बार गोला, विशिष्ट अतिथि मनीष मिश्रा गणेश उत्सव समिति मंडी के राजा समस्त टीम, समाजसेवी सुशील पांडेय ,व्यवसायी रवि अग्रवाल ,राजकुमार कनौजिया प्राचार्य विद्या मंदिर, सामाजिक कार्यकर्ता राम मोहन मिश्रा,श्रमिक नेता उपेन्द्र सिंह,श्याममूर्ति शुक्ला गोला खेल महोत्सव संयोजक एवं विजय शुक्ला रिंकू आयोजक गोला खेल महोत्सव/नगर पालिका अध्यक्ष ने हरी झण्डी दिखाकर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंटकर आभार व्यक्त किया।
एथलेटिक्स तृतीय चरण में खेल प्रभारी  संतोष मौर्य सह प्रभारी पंकज वर्मा टेक्निकल टेबल पर ऋषिकेश पाण्डेय,राजकुमार बाथम रहे।
अंडर 19 बालिका वर्ग 1500  मी०  दौड़ में करीना प्रथम, अस्मिता द्वितीय, डाली तृतीय रही। अंडर 19 बालक वर्ग 1500  मी०  दौड़ में हिमांशु सिंह प्रथम, अनुज कुमार द्वितीय, आदित्य कुमार तृतीय रहे।
इसके साथ खेल प्रभारी सलामत अली ,रेफरी मकसूद अली अंडर 14 बालक वर्ग, बालिका वर्ग ,अंडर 17 बालक वर्ग, बालिका वर्ग तथा अंडर 19 बालक वर्ग, बालिका वर्ग की चक्का फेक प्रतियोगिता हुई परिणाम कल घोषित किए जाएंगे। खेला प्रभारी वीरेन्द्र भारद्वाज  रेफरी जगवीर यादव ने अंडर 14 बालक वर्ग, बालिका वर्ग ,अंडर 17 बालक वर्ग, बालिका वर्ग तथा अंडर 19 बालक वर्ग, बालिका वर्ग की ऊँची कूद प्रतियोगिता हुई परिणाम कल घोषित किए जाएंगे।
खेल प्रभारी रोली त्रिपाठी रेफरी चित्रा त्रिपाठी ने अंडर 14 बालक वर्ग, बालिका वर्ग ,अंडर 17 बालक वर्ग, बालिका वर्ग तथा अंडर 19 बालक वर्ग, बालिका वर्ग की लम्बी कूद प्रतियोगिता हुई परिणाम कल घोषित किए जाएंगे।
14 नवम्बर 2025 शुक्रवार पूर्वाह्न 10:00 बजे
अंडर 14 बालक वर्ग, बालिका वर्ग ,अंडर 17 बालक वर्ग, बालिका वर्ग तथा अंडर 19 बालक वर्ग, बालिका वर्ग 100 मी० दौड़ होगी। 11:00 बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा।