MIRZAPUR NEWS: रविवार को आम आदमी पार्टी के हर घर संपर्क अभियान के तहत छाबने विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन बहुत ही सफल ढंग से संपन्न हुआ। सम्मेलन में दर्जनों व्यक्तियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मुख्य अतिथि संगठन प्रभारी एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने कहा कि आम आदमी पार्टी हर घर संपर्क अभियान के तहत विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए विधानसभा सम्मेलन कर रही है। जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई आम आदमी पार्टी लड़ रही है। हम शिक्षा और स्वास्थ्य के विषय को लेकर उत्तर प्रदेश में बदलाव की राजनीति करने के लिए कार्य कर रहे हैं। सम्मेलन में प्रमुख रूप से जिला महासचिव संतोष कुमार पांडे, यूथ विंग के जिला महासचिव आनंद कुमार सिंह, नूरी महिला नगर अध्यक्ष मनबोध दुबे, तजमुल हुसैन, विकास तिवारी, विनय सिंह, मनोज कुमार सिंह, कमलेश कुमार एडवोकेट, रामसागर बिंद, सनी पटेल, रमेश गुप्ता, कोमल पाठक, अनूप कुमार, रामचंद्र, सूरज लाल इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







