Home उत्तर प्रदेश 2027 को लेकर बूथ स्तर पर सक्रिय होने की बनी रणनीति

2027 को लेकर बूथ स्तर पर सक्रिय होने की बनी रणनीति

बाबा साहेब हमारी आस्था: संजय गुप्ता

PRAYAGRAJ NEWS:  बुधवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रयागराज महानगर के मंडल अध्यक्षों महानगर पदाधिकारियों की आहुत बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता 2027 को लेकर बूथ स्तर पर सक्रिय हो जाएं। संगठनात्मक कार्यों की चर्चा करते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा कि 16 व 17 अप्रैल को सभी मंडलों के शक्ति केंद्र प्रभारियों, सेक्टर संयोजकों व बूथ समितियों के सत्यापन का कार्य किया जाएगा। इसके लिए मंडलों में प्रवासियों की टीम बनाई गई है जो मंडल अध्यक्ष के साथ मिलकर कार्य करेंगे। इस कार्य पर सीधे प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व की नजर है इसलिए इसमें किसी प्रकार की ढिलाई न बरते। बूथ स्तर पर सटीक रणनीति तैयार करने में लग जाएं। वहीं 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने को लेकर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब हमारे लिए आस्था का केंद्र हैं। 14 अप्रैल को उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर यानी 13 अप्रैल को सभी मंडलों में बाबा साहेब के प्रतिमा स्थल पर साफ सफाई व दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम किया जाएगा। महानगर इकाई द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट चौराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता व दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अगले दिन 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती पर महानगर के सभी मंडलों के समस्त बूथों पर बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि व गोष्ठी तथा महानगर इकाई द्वारा हाईकोर्ट चौराहा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित होगा। 13 14 व 15 अप्रैल को अनुसूचित जाति की बस्तियों छात्रावासों में विशेष संपर्क अभियान चलाया जाएगा। 16 व 17 अप्रैल को बाबा साहेब पर विधानसभा स्तर पर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि अब संगठन पूरी तरह से चुनावी मोड में हैं और इन सभी अभियानों कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग सीधे हाईकमान से हो रही है इसलिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत व लगन से लग जाएं। कुंज बिहारी मिश्रा, अनिल केसरवानी, आनंद सोनकर, प्रमोद मोदी, डॉ शैलेश कुमार पांडेय, रमेश पासी, विक्रमजीत भदौरिया, अरुण पटेल, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, सचिन जायसवाल, दीप द्विवेदी, कंचनलता कुशवाहा, वंदना शर्मा, प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव,   सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, रामजी पांडे चंद्रा राजन शुक्ला ज्ञानेश्वर शुक्ला अहलूवालिया, सोशल मीडिया प्रभारी सुजीत कुशवाहा, रवींद्र गांधी, अजय राय,आनंद दुबे, राम जी शुक्ला, सहित सभी 15 मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।