PRAYAGRAJ NEWS: शुक्रवार को प्रयागराज प्रवास के दौरान ड्रमंड रोड स्थित साईं मंदिर के बगल दीपक टी स्टाल पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ता 2027 के लिए तैयार रहें। युवा कार्यकर्ता पूरी मेहनत से लग जाएं। जनता तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि वे अक्सर उक्त स्थान पर कार्यकर्ताओं के साथ चाय पीते थे और आज भी जब मौका मिलता है वे कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा करते हैं। इस दौरान काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, मनोज कुशवाहा, पप्पू पांडेय, विजय द्विवेदी, राजेश गोंड, अरुण पटेल, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, श्याम प्रकाश पांडेय, शुभम पांडेय बालाजी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







