BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) थाना को0 गैसड़ी क्षेत्रान्तर्गत दौराने चेकिंग अभियुक्त के कब्जे से अवैध 200 नशीली गोलिया अल्प्राजोलम (लगभग 100 ग्राम) बरामद होने के संबंध में थाना को0 गैसड़ी पर मु0अ0सं0 135/2023 धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम संगम पुत्र बहाऊ नि0 बकौली डालपुर थाना को0 गैसड़ी जनपद बलरामपुर पंजीकृत किया गया जिसके अभियोग की विवेचना उ0नि0 श्री व्यासजी सिंह द्वारा की गयी व आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया। मा0 न्यायालय में दौराने विचारण अभियोग की पैरवी विशेष लोक अभियोजक धर्मेंद्र त्रिपाठी व रवीन्द्र प्रताप सिंह, मॉनीटरिंग सेल प्रभारी श्री बृजानन्द सिंह एवं थाना को0 गैसड़ी द्वारा प्रभावी पैरवी कर अभियुक्त संगम पुत्र बहाऊ उपरोक्त को मा0 न्यायालय एएसजे बलरामपुर द्वारा उपरोक्त धारा के अपराध में 02 वर्ष का कठोर कारावास व 10,000/- रु0 अर्थदंड की सजा सुनाई गई।







