स्वतंत्रता दिवस को भव्यता व हर्षोउल्लास के साथ मनाए जाने की तैयारियो को लेकर हुई बैठक
BHADOHI NEWS: स्वतंत्रता की 79 वीं वर्षगाठ पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस को भव्यता के साथ मनाए जाने के तैयारियों को लेकर गुरुवार को डीएम शैलेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। उन्होंने सभी को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया किया।
इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के क्रम में 2 से 15 अगस्त तक कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए व्यापक जनसहभागिता से जनपद में कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने पर बल दिया गया। डीएम ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के द्वितीय चरण के अन्तर्गत तिरंगा महोत्सव, मेला, भव्य म्युजिकल कॉन्सर्ट, जनभागीदारी के साथ तिरंगा महोत्सव आयोजन, मुख्यअतिथि राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, अतिविशिष्ट आयोजन में मेले में एसएचजीएस के स्टॉल, तिरंगा प्रदर्शनी, सेल्फी बूथ एवं सेल्फी अपलोड करना, तिरंगा रैलियां, यात्राएं, तिरंगा की बिक्री एवं वितरण का प्रबंधन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। डीएम ने कहा कि 9 से 15 अगस्त तक कार्यक्रम के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत व स्थानीय निकाय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए स्थल चयन की कार्यवाही सुनिश्चित कर ली जाए। स्थल चयन में सुनिश्चित किया जाए कि गांव के अमृत सरोवर एवं शहीद पार्क को विशेष प्राथमिकता दी जाए इसके ना होने पर पंचायत भवन, विद्यालय आदि का चयन किया जाए। हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में व्यक्तिगत अथवा सामूहिक सेल्फी लेकर इस अभियान से जुड़ी हुई वेबसाइट पर अपलोड की जाए। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त पर ग्राम पंचायत, ब्लॉक स्तर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, थल सेना, वायु सेना, जल सेना, केंद्रीय पुलिस बल तथा राज्य पुलिस बल के सेवारत एवं सेवानिवृत्त ऐसे रक्षा कर्मी जो ड्यूटी के दौरान देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए हैं उनके परिवारों को चिन्हित कर समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एएसपी शुभम अग्रवाल, सीएमओ डॉ.संतोष कुमार चक, डीसी मनरेगा राजा राम समस्त एसडीएम सहित सभी जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहें।







