Home उत्तर प्रदेश 2 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 426 ग्राम अवैध चरस...

2 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 426 ग्राम अवैध चरस बरामद

SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम व इसमें लिप्त अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थानाध्यक्ष  सचिन पूनिया के कुशल नेतृत्व मे आज दिनांक 10.08.25 को थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा ग्राम मुजफ्फराबाद -कलसिया मार्ग से  ग्राम भूलनी  की ओर जाने वाले रास्ते से 02 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त 1. सोनू पुत्र रिजवान निवासी ग्राम मुसैल थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर 2. अनीश पुत्र रफीक निवासी ग्राम फरकपुर नवादा थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण सोनू  उपरोक्त के कब्जे से 270 ग्राम अवैध चरस  व  अभियुक्त अनीश उपरोक्त के कब्जे से कुल 156 ग्राम अवैध चरस बरामद हुयी । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 185/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय समक्ष के पेश किया जा रहा है ।