SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी/शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 06.09.2025 को थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 02 शातिर अभियुक्तगण 1.उस्मान पुत्र हाफिज मसरूफ गुर्जर निवासी कपूरी थाना नकुड जिला सहारनपुर व 2. विशाल पुत्र दीपचन्द निवासी वीराखेडी थाना गगोह जिला सहारनपुर को शाकुम्बरी विहार के पास चौकी क्षेत्र कांशीराम से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस व एक अदद अवैध चाकू बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सदर बाजार पर मु0अ0स0 450/25 धारा 3/4/25 आर्मस एक्ट के पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से न्यायालय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । विवरण पूछताछ- अभियुक्तगण ने बताया कि हम बेरोजगार हैं व नशे के आदी हैं, हम लोगो को डराने-धमकाने व रौब जमाने के लिए अपने पास तमंचा व चाक़ू रखते हैं ।







