Home उत्तर प्रदेश 19 साल के लंबे संघर्ष के बाद सत्य की हुई जीत

19 साल के लंबे संघर्ष के बाद सत्य की हुई जीत

23
0

प्रयागराज। सीबीआई कोर्ट ने अधिवक्ता  दीपक कुमार भोला, संदीप कुमार शुक्ला, आशुतोष पांडे एवं अमित कुमार शर्मा के सभी 19 अभियुक्तगणों को किया दोषमुक्त। लखनऊ
वर्ष 2007 से विचाराधीन एक गंभीर सीबीआई मामले में माननीय न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए उपरोक्त अधिवक्ताओं के 19 अभियुक्तों को ससम्मान दोषमुक्त कर दिया है। पिछले लगभग दो दशकों से चल रही इस कानूनी लड़ाई का अंत आखिरकार सत्य की विजय के साथ हुआ। इस जटिल मामले में अभियुक्तों की ओर से पैरवी कर रहे प्रख्यात अधिवक्ताओं की टीम ने अपनी कड़ी मेहनत और अचूक कानूनी तर्कों से न्याय सुनिश्चित किया।

न्याय दिलाने वाली प्रमुख
बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने बताया कि यह मामला 2007 से लंबित था। लंबी कानूनी प्रक्रिया और गहन बहस के बाद, माननीय न्यायालय ने बचाव पक्ष के तर्कों से सहमत होकर उपरोक्त अधिवक्ताओं के 19 अभियुक्तगणों  को बरी करने का आदेश जारी किया। इस फैसले के बाद अभियुक्तों और उनके परिजनों ने न्यायपालिका के प्रति अपना गहरा विश्वास व्यक्त किया है।