Home उत्तर प्रदेश 18 वा राष्ट्रीय ग्रामीण मनरेगा मजदूर मिस्त्री महामेला सम्पन्न

18 वा राष्ट्रीय ग्रामीण मनरेगा मजदूर मिस्त्री महामेला सम्पन्न

LAKHIMPUR KHERI NEWS:  गुरुवार को मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा द्वारा आयोजित ग्राम सकेथू तहसील व ब्लॉक लखीमपुर थाना हैदराबाद में 18 वा राष्ट्रीय ग्रामीण मनरेगा मजदूर मिस्त्री महामेला के दूसरे दिन 28 जनवरी 2026 को दिन के 2 बजे जिला अधिकारी खीरी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ओम बिड़ला लोकसभा अध्यक्ष, राज्यसभा अध्यक्ष सी पी राधाकृष्णन, मुख्य न्यायाधीश भूषण गंवाई भारत सरकार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को 25 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला अधिकारी खीरी के प्रतिनिधि  पुलिस प्रभारी निरीक्षक हैदराबाद सुनील मलिक को सौंपा गया। महामेला में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष शरद बाजपेई, गोला विधायक अमन गिरी, ईश्वरदीन वर्मा पूर्व चेयरमैन, विजय शुक्ल अध्यक्ष नगर पालिका गोला, राष्ट्रीय ग्रामीण मनरेगा मेला में भाग लिया। महामेला को संबोधित करते हुई मनरेगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि ये 18 वा मेला भारत के 40 करोड़ मजदूर मिस्रियों,14 करोड़ किसानों, 16 करोड़ वैज्ञानिक विश्वकर्माओं, युवा वृद्ध अधिवक्ता, पत्रकार बंधुओं, खुदरा व्यापारियों, अति पिछड़े अति दलित ऐसी 50 जातियों की दीन दशा सुधारने के लिए महामेला लगाया जाता है। भारत को आजाद हुए लगभग 77वर्ष हो चुके है। लेकिन मजदूर मिस्रियों, वैज्ञानिक विश्वकर्माओं, अति पिछड़े अति दलितों, आदि को अभी तक आजादी का टुकड़ा नहीं मिल पाया है। श्री शर्मा ने जोर देकर कहा मजदूरों की मजदूरी पूरे देश में 252 रुपए मात्र है, जब की अधिकारियों। नेताओं का वेतन बराबर बढ़ता जा रहा है। मनरेगा मजदूरों की पोस्टिंग जब तक सभी 147 विभागों में नहीं की जाती है। तब आजादी का लाभ भारत के  40 करोड़ मजदूर मिस्रियों,14 करोड़ किसानों, 16 करोड़ वैज्ञानिक विश्वकर्माओं, नहीं मिल पाएगा। अरबों खरबों रूपये हर वर्ष केंद्र व राज्य सरकार मजदूर मिस्रियों। के नाम पर सरकार पास करती है। ठेकेदारों के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार लूटने व लुटाने का काम करती है। श्री शर्मा ने जोर देकर कहा सोने चांदी का भाव पूरे भारत में आसमान छू रहा है। गरीब, मजदूर, कारीगरों के लिए ये कुठाराघात है। अगर एक शादी अपने लड़के की गरीब मजदूर  करेगा वो बड़े लोगों से पैसा उधर  लेगा, शादी के बाद सूत ब्याज के उसकी सब जमीन जगह बिक जाएगी, जैसे बहुत पहले एक गरीब मजदूर आदमी शादी करता था। बड़े जमींदार लोग उसकी पूरी जमीन जगह लिखवा लेते थे, और जीवन भर वो ओर उसके बच्चे परिवार मजदूरी करते थे। वो दिन गरीबों, मजदूरों के लिए आने वाला है। श्री शर्मा ने भारत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, मुख्य न्यायाधीश, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व राज्यपाल से मांग की है कि सोना चांदी आधी दर पर किया जाएं। मजदूर मिस्रियों। के नाम पर जो पैसा पास किया जाता है। उसको ठेका न देकर सभी मजदूर मिस्रियों, पानी पिलाने वाले, सफाई करने वालों को पोस्टिंग की जाए। मनरेगा मेला को संबोधित मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष शरद बाजपेई ने कहा मनरेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने मनरेगा मेला हर वर्ष लगाकर,भारत के मजदूर मिस्रियों, किसानों, पत्रकार, अधिवक्ताओं की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाने का काम करते है। ओर मै इनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने के लिया तैयार हूं। मेले को संबोधित करते हुए गोला विधायक अमन गिरी ने कहा देश में ये सिर्फ अकेला मेला मजदूर मिस्त्री मेला लगाया जाता है। इस मेले से मजदूर मिस्रियों को सरकार से हक मांगने का होता है। गोला विधायक अमन गिरी ने मेले को समर्थन करते हुए कहा मनरेगा मेला पूरे देश में लगाया जाए। मेले को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन ईश्वर दीन वर्मा ने कहा कि मनरेगा अध्यक्ष ऋषि संतोष शर्मा ने भारत सरकार व राज्य सरकारों को लाखों। ज्ञापन देकर सरकार की सोच बढ़ाई है। इनके तमाम ज्ञापनों का संज्ञान लेकर केंद्र व राज्य सरकारें ने लागू किया। मेले को संबोधित करते हुए गोला नगर पालिका चेयरमैन एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा इस मेले में जो ज्ञापन दिया जाता है। उन ज्ञापनों से केंद्र व राज्य सरकारें विचार करके पूरे देश तमाम किस्म की मांगे लगी की जाती है। मेले को पंडित वेद प्रकाश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, सरदार सुखविंदर सिंह, सदस्य, शिवकुमार शिल्पकार उपाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद बरेठा, रामपाल श्रीवास्तव, अनीस अहमद, मुन्ना लाल मिश्रा, अनुपम तिवारी, नीरज दीक्षित, कृष्ण कुमार मौर्य, रामकुमार मौर्य, तेजवली राजवंशी राष्ट्रीय सदस्य, प्रमोद पांडे, अंजनी कुमार शर्मा प्रदेश कोषाध्यक्, अवध बिहारी शुक्ला राजकुमार शर्मा प्राचार्य, संतोष शर्मा उपाध्यक्, पूर्व प्रधान गूठना अनुज शर्मा  पूर्व प्रधान श्याम सिंह, पूर्व प्रधान मनोज मिश्रा, पत्रकार तेजपाल, श्रीकृष्ण शर्मा पत्रकार, विश्वकर्मा नन्द शिक्षा सीमित अध्यक्ष कमलेश बरेठा, आदि मेले को संबोधित किया। मेले में बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर , मिस्त्री , किसान, अधिवक्ता पत्रकार, विश्वकर्मा समाज के लोग उपस्थित रहे मेले का समापन शाम 5 बजे किया गया।