गले पर चोट के निशान? कौंधीयारा पुलिस जांच में जुटी
PRAYAGRAJ NEWS: कौंधियारा क्षेत्र स्थित नचना गाँव में 17 वर्षीयकिशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शौचालय के पास मिला है। सोमवार रात हुई इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक किशोरी की पहचान अवनीश तिवारी की पुत्री साक्षी तिवारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे किशोरी शौच के लिए घर से बाहर गई थी। कुछ देर बाद जब परिजनों ने बाहर निकलकर देखा, तो वह शौचालय के बाहर अवस्था में पड़ी मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,किशोरी के गले पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही कौंधियारा थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। खबर लिखे जाने तक पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच।







