Home उत्तर प्रदेश 17 मार्च को बुद्ध पी०जी० कॉलेज कसया में आयोजित होगा बृहद रोजगार...

17 मार्च को बुद्ध पी०जी० कॉलेज कसया में आयोजित होगा बृहद रोजगार मेला

1000 से अधिक पदों पर मिलेगी नौकरी का अवसर

KUSHINAGAR NEWS:  उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, कुशीनगर के तत्वावधान में जनपद के शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु दिनांक 17 मार्च 2026 को बुद्ध पी०जी० कॉलेज, कसया, कुशीनगर के परिसर में एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है जिसमे जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 30 से 35 प्रतिष्ठित कंपनियों के भर्ती अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो लगभग 1000 विभिन्न पदों के सापेक्ष लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से चयन प्रक्रिया सम्पन्न करेंगे। रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आई०टी०आई० एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण तथा 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों जैसे — होंडा, एम०आर०एफ० टायर्स, यामाहा याजाकी, एल एण्ड टी कन्स्ट्रक्शन, डिक्सन, एल०आई०सी०, एस०बी०आई० लाइफ, टाटा मोटर्स, क्वेश कॉर्प आदि के प्रतिभाग करने की संभावना है। इन कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों जैसे फील्ड ऑफिसर, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, बीमा अभिकर्ता, लाइफ एडवाइजर, इंजीनियर, अप्रेंटिस ट्रेनी, प्रोडक्शन ऑपरेटर, फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव, होम हेल्थ केयर स्टाफ, फील्ड एच०आर०, स्टोर मैनेजर, मीटर रीडर आदि पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपने आईडी एवं पासवर्ड से लॉग-इन कर संबंधित कंपनियों में अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।