MIRZAPUR NEWS: आर० के० यादव अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खंड मीरजापुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सभी विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि दिनांक 17.02.2026 को समय 10:00 बजे से 16:00 बजे तक 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र-सखौरा से पोषित 11 के०वी० टाउन नं-4 पर नमामि गंगे योजना के अन्तर्गत लाईन सुदृढीकरण हेतु पोलों की स्थापना का कार्य किया जायेगा, जिस कारण 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र सखौरा से पोषित 11 के०वी० टाउन नं-4 की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील किया कि उक्त अवधि हेतु पानी एवं आवश्यक व्यवस्था कर ले इस कार्य में विद्युतउपभोक्ताओं का सहयोग अपेक्षित है।







