Home उत्तर प्रदेश 16 नवचयनित अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा...

16 नवचयनित अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम

JAUNPUR NEWS: जिले में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में व्यावसायिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत चयनित 16 नवचयनित अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। यह नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम लखनऊ लोक भवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के सीधा प्रसारण के साथ प्रारंभ हुआ। मुख्यमंत्री ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की योजनाओं और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंशू’ और जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने चयनित अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, नोडल प्रधानाचार्य आईटीआई मनीष पाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
चयनित अभ्यर्थियों में मैकेनिक, मोटर व्हीकल, फीटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, कोपा, प्लंबर, कॉस्मेटोलॉजी, ड्रेस मेकिंग और फैशन डिजाइनिंग जैसे विभिन्न व्यवसायों से जुड़े उम्मीदवार शामिल हैं। जिनमें वैशाली, किरण, अनिल कुमार यादव, राजकुमार, पूजा गुप्ता, आशुतोष सिंह और अन्य प्रमुख नाम रहे। विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने चयनित अनुदेशकों को निष्ठा और ईमानदारी से दायित्व निभाने की प्रेरणा दी।