Home उत्तर प्रदेश 15 वीं पुण्यतिथि पर याद की गईं स्व. फूला देवी

15 वीं पुण्यतिथि पर याद की गईं स्व. फूला देवी

KUSHINAGAR NEWS: नगरपालिका परिषद कुशीनगर क्षेत्र अंतर्गत बनवारीटोला स्थित केश्वर इंटरमीडिएट कालेज में स्व. फूला देवी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर 51 बच्चों का विभिन्न कक्षाओं में नामांकन किया गया। रविवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिक्षकों और छात्र – छात्राओं ने स्व. देवी के चित्र पत्र पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. देवी के पौत्र और विद्यालय के प्रधानाचार्य पुरंदर प्रताप यादव ने कहा कि सरल स्वभाव की उनकी दादी करुणा और ममता की प्रतिमूर्ति थीं। ग्रामीण क्षेत्र में उनकी प्रेरणा से कई शिक्षण संस्थान संचालित हो रहे हैं। आने वाले समय में शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में विस्तार किया जायेगा। विद्यालय के प्रभारी शिक्षक देवेंद्र प्रताप यादव ने कहा कि व्यक्ति अपने कर्तव्यों के चलते नहीं रहने पर भी याद किए जाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस दौरान शेषनाथ यादव, अमरजीत यादव, कन्हैया वर्मा, कमलेश कुमार भारती, जगतराज चौहान, सतवीर कुशवाहा, जयसिंह प्रसाद, सतवीर कुशवाहा, राम सनेही, ओमप्रकाश, रागिनी चौहान, मोनिका, खुशबू पटेल, नीलू सिंह, गुड्डी मद्धेशिया, जया सिंह, शशिमा पटेल, अंबालिका यादव, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।