अवैध गांजा उड़ीसा से लाकर चंदौली में बेचते थे
VARANASI NEWS: सिगरा थाना पुलिस टीम ने बीते रात एन.ई.आर. पार्क के पास से राकेश महतो पुत्र राजेन्द्र महतो निवासी ग्राम हरनाथ कुंडी पोस्ट मसाढ़ थाना उदवन्त नगर जिला भोजपुर बिहार, हाल पता ओ.के. टेलर्स के मकान में जमानिया रेलवे स्टेशन के पास थाना जमानिया जिला गाजीपुर उ0प्र0 उम्र 40 वर्ष, 2. मनोज पासवान पुत्र अम्बिका राम पासवान निवासी ग्राम अमर शहीद इंटर कालेज के बगल में पटखौलिया बाजार थाना जमानिया जिला गाजीपुर उम्र 50 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से तीस किलो अवैध गांजा व एक चार पहिया वाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बताया जाता है कि मुखबिर खास के सूचना पर टोयटा इनोवा वाहन ॅठ 20 न् 4903 से नाजायज गाँजा लेकर बेचने के लिए जनपद चन्दौली की तरफ जा रहे है।इस सूचना पर सिगरा पुलिस द्वारा कार में बैठे हुये व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछते हुये वहाँ पर गाडी के खडे होने का कारण पूछा गया। वाहन में बैठे उक्त दोनों युवकों ने बताया कि हमारी गाडी की क्लच प्लेट खराब हो गयी है तत्पश्चात उनकी गाडी की डिग्गी को चेक करने के लिये खोलने को कहा तो सकपकाते हुये घबराकर दोनों व्यक्ति कहने लगे कि हमसे गलती हो गयी हम लोग गाडी में गाँजा लेकर चन्दौली की तरफ जा रहे हैं,30 किलो नाजायज गाँजा है, हम लोग अवैध गांजा की तस्करी का कार्य सम्भलपुर उड़ीसा प्रान्त से करते हैं।यह गाँजा उड़ीसा प्रान्त से उत्तर प्रदेश के चन्दौली में बेचने के लिये ले जा रहे थे।







