PRAYAGRAJ NEWS: जनपद प्रयागराज में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 15 ़ आयु वय वर्ग के असाक्षरों की वृहद रूप से साक्षरता परीक्षा परिषदीय विद्यालय में आयोजित की गयी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनिल कुमार , समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एआरपी एवं नोडल द्वारा परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया गया। 1263 परीक्षा केंद्रो पर 10496 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।







