KAUSHAMBI NEWS: कड़ा के प्राथमिक विद्यालय अंदावा में सोमवार को प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 12वीं रैंक प्राप्त करने वाले छात्र हिमांशु (पुत्र पप्पू) का जय प्रकाश नारायण राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय ककोढ़ा में चयन हुआ है। वहीं छात्रा छमा देवी पुत्री राकेश का बालिका विद्यालय कोईलहा में चयन होने पर उसे भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एआरपी विनोद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में प्रधानाध्यापक विद्या निवास पाण्डेय, शिक्षक राजवंत सिंह व धीरेंद्र सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने बच्चों को स्टेशनरी सामग्री भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर अभिभावक भी मौजूद रहे।
शिक्षकों ने कहा कि यह उपलब्धि बच्चों की मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने कामना की कि भविष्य में बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए और वे आगे भी निरंतर सफलता हासिल कर क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन करें।







