KUSHINAGAR NEWS: अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध स्थली कुशीनगर स्थित थाई मॉनेस्ट्री में 116 थाई भिक्षुओं और उपासकों ने थाई मुख्य मंदिर में धम्म पाठ के साथ तथागत बुद्ध का विशेष पूजन अर्चन कर विश्व कल्याण और शांति की कामना की। थाइलैंड से आए 66 भिक्षुओं और 50 उपासकों ने मॉनेस्ट्री के प्रमुख भिक्षु डॉ पी सोम पोंग के निर्देशन में मुख्य थाई मंदिर में धम्म वंदना के साथ पूजन किया। इससे पूर्व भिक्षुओं और उपासकों ने अपने गुरु भिक्षु चखून नरोंग,भंते विनय, चखून मेथी के साथ मुख्य मंदिर में बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन कर चीवर चढ़ाया। इसके पश्चात माथा कुंवर मंदिर, मुकुट बंधन चैत्य का दर्शन पूजन किया। यह दल 14 नवंबर को बोधगया पहुंचा और 15 नवंबर को 66 उपासक भंते बने। राजगीर, नालंदा होते हुए 19 नवंबर को लुंबिनी नेपाल पहुंचे और 21 नवंबर की शाम को कुशीनगर पहुंचे। दल रविवार को वैशाली के लिए निकल जायेगा। दल 25 नवंबर को बैंकाक थाइलैंड के लिए बोध गया से रवाना हो जाएंगे। इस दौरान मेटा टूर एंड ट्रेवल्स के गाइड संजय कुमार, मनीष, हामिद, रोहित के अलावा भंते पी पविन, भंते पी नलोंग, पी अनुवत, ओमप्रकाश कुशवाहा, विवेक कुमार गोंड, गौतम शर्मा, सूरज यादव आदि मौजूद रहे।







