Home उत्तर प्रदेश 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरने से अधेड़ की मौत, परिवार...

11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरने से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम

SANGRAMGARH NEWS: थाना क्षेत्र के गोसाईं का पुरवा, पुरवाई सुल्तानपुर गांव में शनिवार शाम करीब छह बजे दर्दनाक हादसा हो गया। घर के सामने लगा 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से 57 वर्षीय शिवकुमार यादव उसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल शिवकुमार को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामगढ़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि शिवकुमार यादव अपने घर के सामने मौजूद थे। इसी दौरान सफेदा का पेड़ गिरने लगा, जिसकी चपेट में आने से घर के सामने लगा विद्युत पोल प्रभावित हुआ और 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर शिवकुमार के ऊपर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही संग्रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक शिवकुमार यादव खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी रश्मि की शादी हो चुकी है, जबकि प्रवीण कुमार यादव, चांदनी और पूजा अभी परिवार के साथ रहते हैं। हादसे के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल