Home उत्तर प्रदेश 10 ने किया रक्तदान व 20 ने कराया अगले शिविर हेतु पंजीकरण

10 ने किया रक्तदान व 20 ने कराया अगले शिविर हेतु पंजीकरण

FATEHPUR NEWS: इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन बृजेश पाठक के मार्गदर्शनानुसार सेवा पखवाड़ा में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत मंगलवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फ़तेहपुर व श्री बाला जी सेवा न्यास के संयुक्त संयोजकत्व व चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव व श्री बालाजी सेवा न्यास के अध्यक्ष लक्ष्मीचन्द्र मोना ओमर के नेतृत्व में बिंदकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रप्रकाश पांडेय अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका परिषद बिंदकी उपस्थित रहें। शिविर का शुभारंभ अधिशाषी अधिकारी, चेयरमैन डॉ अनुराग, मोना ओमर द्वारा फीता काटकर किया गया। कुल 10 रक्तदान हुए व  20 लोगों ने अगली बार रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित शिविर में रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन कराया। रेडक्रॉस चेयरमैन व मोना ओमर द्वारा सभी रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्तदानियों में बलराम सिंह, रवींद्र कुमार शुक्ल, शशांक ओमर, निखिल ओमर, भरत गोस्वामी, शुभम गोस्वामी, अजय कुमार, विश्वास गुप्ता, दिनेश शर्मा, सिद्धनाथ तिवारी ने मानवता के हितार्थ रक्तदान किया गया। साथ ही रक्तदान शिविर में सहयोग हेतु श्री बाला जी सेवा न्यास के अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र मोना ओमर को चेयरमैन डॉ अनुराग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार सिंह एलआईयू, आजीवन सदस्य अनूप अग्रवाल, रिंकू तिवारी, विमलेश ओमर, राशिद हुसैन सहित जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र से अशोक शुक्ल, कमल सिंह एलटी, नरेन्द्रनाथ पांडेय, जानकी प्रकाश सिंह, डीएमएलटी विद्यार्थी आशीष उपस्थित रहें।