Home उत्तर प्रदेश 10 साल की फाजला ने रखा पहला रोजा परिवार और मोहल्ले...

10 साल की फाजला ने रखा पहला रोजा परिवार और मोहल्ले में दौड़ गई खुशी की लहर

7
0

भदोही। पवित्र माह रमजान में इबादत और परहेजगारी का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में 10 वर्षीय फाजला ने पहला रोजा रख तो परिवार और मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ा दी। छोटी सी उम्र में रोजा रखकर फाजला ने न सिर्फ अपने घरवालों बल्कि आसपास के लोगों को भी प्रेरित किया है।
फाजला के पिता रज्जब हाशमी ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी पर बेहद खुशी और गर्व है। उन्होंने कहा कि “इतनी कम उम्र में फाजला ने पूरे उत्साह और हिम्मत के साथ रोजा रखा, यह हमारे लिए गर्व की बात है। अल्लाह से दुआ है कि वह उसकी इबादत कबूल फरमाए।” घर में रोजा इफ्तार के दौरान खास इंतजाम किए गए और परिवार के सभी सदस्यों ने फाजला की हौसला अफजाई की। मोहल्ले के लोगों ने भी उसे दुआएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रमजान का महीना बच्चों में भी धार्मिक भावना, अनुशासन और सब्र की सीख देता है। फाजला का यह कदम निश्चित रूप से अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।