SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्र रखने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात कपिल देव के कुशल नेतृत्व में दिनांक 29.07.2025 को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा चैकिंग/गस्त के दौरान 01 शातिर अभियुक्त फराज खान पुत्र महताव निवासी मौहल्ला दरवारा ग्राम शेखपुरा कदीम थाना कोतावली देहात जनपद सहारनपुर को सेठ दौलतराम नागपाल के आम के बाग में मेन गेट के पास बेहट रोड से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0स0 321/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता फराज खान पुत्र महताव निवासी मौहल्ला दरवारा ग्राम शेखपुरा कदीम थाना कोतावली देहात जनपद सहारनपुर।







