MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में बुधवार को उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बेलखरा अहरौरा डैम के पास से 01 अभियुक्ता तारा पत्नी स्व0 रामाश्रय निवासिनी ग्राम हिरामनपुर थाना सिन्धोरा जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्ता के पास से 01 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-168/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय से जेल भेजा गया ।







