Home उत्तर प्रदेश होली मिलन में सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश- नीरज त्रिपाठी

होली मिलन में सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश- नीरज त्रिपाठी

12
0

जारी,कौंधियारा। वि ख जसरा के दगवाँ में स्थित अनन्दी प्रसाद जूनियर हाई स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव एवं होली मिलन समारोह भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर अबीर-गुलाल के रंगों, उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद होली मिलन ने पूरे आयोजन को सामाजिक समरसता और भाईचारे के रंग में रंग दिया।

मुख्य अतिथि नीरज त्रिपाठी, पूर्व अपर महाधिवक्ता उ.प्र. शासन ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक बंधनों को मजबूत करने का पर्व है। उन्होंने कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे आयोजन शिक्षा के साथ संस्कार, सामाजिक जागरूकता और एकता का संदेश देते हैं। बच्चों को समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा ऐसे ही कार्यक्रमों से मिलती है।
अध्यक्षता कर रहे डॉ प्रेम शंकर शुक्ला ने विद्यालय के संबंध में विस्तार से बताया। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख कौंधियारा इन्द्रनाथ मिश्र ने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे आयोजन सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देते हैं और विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का संचार करते हैं। अतिविशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी बारा प्रेरणा गौतम ने ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा ही विकास की सबसे सशक्त आधारशिला है।
समारोह में छात्र-छात्राओं ने होली गीत, लोकनृत्य, नाट्य प्रस्तुति एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। होली मिलन के दौरान अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी प्रेम, सौहार्द और सहयोग की भावना को सुदृढ़ किया। कार्यक्रम में विभव नाथ भारती, रामानन्द त्रिपाठी, आपूर्ति निरीक्षक अजय शुक्ल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। विद्यालय के संरक्षक जनार्दन प्रसाद शुक्ल, प्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल,आयोजक सुभाष तिवारी एवं प्रधानाध्यापक मनोज कुमार शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया।