Home उत्तर प्रदेश होली के विवाद ने ली जान: मारपीट में घायल सुरेंद्र कुमार की...

होली के विवाद ने ली जान: मारपीट में घायल सुरेंद्र कुमार की इलाज के दौरान मौत, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

PRATAPGARH NEWS: बाघराय थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में होली के दिन हुए विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है। मारपीट में घायल सुरेंद्र कुमार की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के परिजनों ने गांव के कुछ युवकों पर घर में घुसकर मारपीट करने और महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया है।होली के दिन हुआ था विवाद परिजनों के अनुसार 4 मार्च 2026 को होली के दिन गांव के ही लल्लू सरोज, छोटकू, मिलन, राज और मिथुन से गंगा सागर का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के बाद उक्त लोग शराब के नशे में गंगा सागर के घर में घुस आए और परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान सुरेंद्र कुमार समेत कई लोग घायल हो गए। मारपीट में 16 वर्षीय शीतल को भी गंभीर चोटें आई थीं।
एसआरएन अस्पताल में चल रहा था इलाज
घायल सुरेंद्र कुमार को गंभीर हालत में प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था। सोमवार 9 मार्च 2026 को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया सुरेंद्र कुमार अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चों को छोड़ गए हैं। बच्चों में सूरज (18 वर्ष), शीतल (16 वर्ष), आरती (12 वर्ष), विनीता (3 वर्ष) और कुमकुम (5 माह) शामिल हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही है।
पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने घर में घुसकर बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस कर रही जांच
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वही बाघराय थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं,अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।