KUSHINAGAR NEWS: जनपद कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में होली एवं रमजान त्योहारों की शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन सुनिश्चित करने हेतु जनपद के विभिन्न थाना पर पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, पीस कमेटी के सदस्यगण, विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान त्योहारों के दौरान शांति, सद्भाव एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इन अवसरों पर जनपद में किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, अफवाह या उकसावे की किसी भी स्थिति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी से अपील किया गया कि त्योहारों को पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण, भाईचारे एवं आपसी सद्भाव के साथ मनाया जाए। जनपद पुलिस सभी धर्मों के प्रति पूर्ण सम्मान एवं निष्पक्षता के साथ कार्य कर रही है तथा त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जनता से अपील है कि पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना/कंट्रोल रूम को दें।







