PRAYAGRAJ NEWS: होम गार्ड विभाग द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत क्षेत्र के शिवरतन का पूरा बिजलीपुर स्थित शिव दरबार शनिदेव धाम में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कमांडेंट होम गार्ड रंजीत सिंह ने औषधीय वृक्षों का रोपण किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्र्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता फैलाना है। कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। उन्होंने सभी को पेड़-पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। आयोजन में विभागीय अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्री लोग उपस्थित रहे। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत जिला कमांडेंट होमगार्ड ने शनिदेव मंदिर परिसर में रुद्राक्ष, सिंदूर और बेल जैसे औषधीय और धार्मिक महत्व वाले वृक्षों का रोपण किया गया, जो न सिर्फ पर्यावरण को बेहतर बनाएंगे, बल्कि मंदिर परिसर की शोभा भी बढ़ाएंगे। इस शनिदेव धाम के अध्यक्ष संजय तिवारी ने जिला कमांडेंट को श्रीराम दरबार का प्रतीक चिंह व अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट नारायण पांडेय, निरीक्षक राजेश कुमार, उपेन्द्र ओझा, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, सिद्ध गोपाल त्रिपाठी, कमलेश त्रिपाठी, रामबाबू तिवारी, कुंदन यादव, मनोज प्रधान, कुलदीप तिवारी, मनोज तिवारी, हरिहर तिवारी, हर्षित तिवारी, शिवदीप तिवारी, दिनेश जायसवाल आदि रहे।







