Home उत्तर प्रदेश होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर छापेमारी, दो युगल पुलिस के...

होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर छापेमारी, दो युगल पुलिस के हवाले

देर रात हुई कार्रवाई का वीडियो सामने आने से चर्चा तेज, पुलिस जांच में जुटी

SIDHARTHNAGAR NEWS: कस्बे के रेलवे परिसर स्थित एक होटल में सोमवार देर रात संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पहुंचे कुछ स्थानीय लोगों ने दो युगलों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कुछ लोग मौके पर पहुंचे और होटल के कमरों की जांच की। इस दौरान दो अलग-अलग युगल कमरे में मिले, जिन्हें बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के एक कर्मचारी सहित संबंधित लोगों से पूछताछ की। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर सभी को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि होटल में किसी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बढ़ावा तो नहीं दिया जा रहा था। घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।