Home उत्तर प्रदेश हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, इमरजेंसी लैंडिंग डिप्टी सीएम बाल-बाल बचे

हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, इमरजेंसी लैंडिंग डिप्टी सीएम बाल-बाल बचे

17
0

Lucknow । Keshav Prasad Maurya के हेलीकॉप्टर में शनिवार को अचानक तकनीकी खराबी आ जाने से हड़कंप मच गया। उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से Lucknow के ला मार्टिनियर मैदान से Kaushambi, Uttar Pradesh के लिए रवाना हुए थे।
उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में खराबी महसूस होते ही पायलट ने फौरन एहतियात बरतते हुए Chaudhary Charan Singh International Airport पर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी।
सूत्रों के मुताबिक हेलीकॉप्टर के अंदर धुआँ भरने लगा था, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि पायलट की होशियारी और मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया और डिप्टी सीएम पूरी तरह महफूज़ हैं।
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां और तकनीकी टीम हेलीकॉप्टर की तहकीकात कर रही हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री अब सड़क मार्ग से कौशांबी जाने की तैयारी कर रहे हैं।