Home उत्तर प्रदेश हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी सड़क हादसे में घायल

हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी सड़क हादसे में घायल

पैदल गश्त के समय बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर

FATEHPUR NEWS: हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी गुरुवार देर शाम सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हें तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उपचार के बाद डॉक्टरों ने कानपुर रीजेंसी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक चतुर्वेदी प्रतिदिन की तरह गुरुवार देर शाम असनी मार्ग पर सहनीपुर के समीप पैदल गश्त कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अरुण चतुर्वेदी गंभीर रूप से घायल हो गए, बताया जा रहा है कि उनका एक पैर टूट गया है। पहले उनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें कानपुर के रीजेंसी अस्पताल के लिए रिफर किया गया। हादसे की सूचना पर सीओ सिटी और सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर उनकी मदद से एक निजी एम्बुलेंस से कानपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। टक्कर मारने वाला बाइक सवार भी घायल हुआ, जिसे सीएचसी हुसैनगंज ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बाइक सवार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मानपुर मजरे बड़ागांव का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी को हाल ही में हुसैनगंज थाना प्रभारी नियुक्त किया गया था।