PRATAPGARH NEWS: प्रतापगढ़ के बिहार बाजार स्थित हीरागंज मोड़ पर शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक सामने खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में एक व्यक्ति का पैर फ्रैक्चर हो गया है। घायलों की पहचान संतोष सरोज (25 वर्ष), पुत्र रामराज सरोज, निवासी धींगवा शंकरगढ़, थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। उनके साथ बाइक पर सवार संगीता सरोज (27 वर्ष), पत्नी उमेश सरोज, निवासी नाका का पुरवा, थाना लालगंज भी घायल हुई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक अचानक सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और संतोष सरोज का पैर फ्रैक्चर हो गया।
हादसे में शामिल ट्रक का वाहन नंबर UP 70 KT 6605 बताया गया है, जबकि बाइक का नंबर UP 72 CA 7850 है।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।








