Home इटावा हिस्ट्रीशीटर 3 अभियुक्तों गिरफ्तार,भारी मात्रा अवैध हथियार हुए बरामद

हिस्ट्रीशीटर 3 अभियुक्तों गिरफ्तार,भारी मात्रा अवैध हथियार हुए बरामद

ETAWA NEWS: अपराध नियंत्रण की दिशा मे कार्य करते हुये पुलिस द्वारा 3 हिस्ट्री शीटर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।कब्जे से 02 देशी अधिया बन्दूक 315 बोर, 02 तमंचा 315 बोर, 13 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये  इटावा पुलिस एसओजी/सर्विलांस टीम, थाना इकदिल व फ्रैंडस कॉलोनी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही  की गयी
जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में  रात्रि को एसओजी/सर्विलांस टीम, थाना इकदिल एवं फ्रैंडस कॉलोनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्ति वाहन चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम कछपुरा के एक घर में अवैध असलहा रखा हुआ है तथा वो लोग कोई अप्रिय घटना कर सकते है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये पुलिस टीमों द्वारा 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकडे गये व्यक्तियों की पुलिस टीम द्वारा नाम/पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 02 देशी अधिया बन्दूक 315 बोर, 02 तमंचा 315 बोर, 13 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुये जिसके संबंध मे प्रपत्र मांगे जाने पर दिखाने मे अमर्थ रहे ।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध मे थाना इकदिल पर मु0अ0सं0 202/2025 धारा 3/25 आर्म्स पंजीकृत किया गया।