JHANSI NEWS: सनशाइन क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभ अवसर पर नवसंवत्सर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम के तहत रानी लक्ष्मीबाई किले के गेट पर इस्कॉन मंदिर से आई भजन मंडली के श्रद्धालुओं एवं आमजन का चन्दन तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा सभी को हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं।
इसके पश्चात सनशाइन परिवार के सदस्यों ने भजन मंडली के साथ भजन-कीर्तन करते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का अगला चरण मैथिलीशरण गुप्त पार्क में सम्पन्न हुआ, जहां इस्कॉन मंदिर के महाराज बृजभूमि दास जी ने अपने प्रवचन के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर भगवान राधा-कृष्ण का प्रसाद सभी श्रद्धालुओं एवं आम जनता में वितरित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक अशोक सिंघल द्वारा किया गया। इस अवसर पर सनशाइन परिवार के सदस्य रंजना गुप्ता (महिला विंग अध्यक्ष), रामकुमार अग्रवाल, अशोक अग्रवाल (पीएनबी), त्रिलोकीनाथ अग्रवाल, चन्द्रशेखर तिगुनायक, अरविंद लोहिया, राजीव नगरिया, पंकज अग्रवाल, शरद पहारिया, संतोष कुमार अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में सचिव विलास गुप्ता ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।







