PRATAPGARH NEWS: भारत वर्ष के संदर्भ में 14 सितम्बर बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि है। यह दिन पूरे देश में हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। जनपद प्रतापगढ़ के बाबागंज विकासखण्ड में इस अवसर पर समस्त परिषदीय उच्च प्राथमिक एग कम्पोज़िट विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की ब्लॉक स्तरीय श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी में संयोजकत्व में होता है। गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में ब्लॉक खण्ड शिक्षा अधिकारी आशीष मिश्र के संयोजन एवं एकेडमिक रिसोर्स पर्सन बबलू सोनी, राहुल मौर्या, सन्तोष कुमार व रमाकान्त मिश्र की देखरेख में ब्लॉक संसाधन केन्द्र बाबागंज सभागार में श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विकासखण्ड के उच्च प्राथमिक स्तर से 29 विद्यालयों से 35 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में हिन्दी ARP रमाकान्त मिश्र के द्वारा बच्चों को कठिन शब्द बोलकर लिखवाये गये औऱ उनकी जाँच की गयी। जाँच के उपरान्त प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान वाले बच्चों को प्रमाणपत्र व एक ड्रॉइंग बॉक्स, टॉप टेन वाले बच्चों को एक एक कॉपी व प्रमाणपत्र तथा समस्त बच्चों को प्रमाणपत्र के साथ एक एक पेन प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही साथ खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा बच्चों से यह भी जाना गया कि वें पढ़लिख कर बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं। इस सम्बन्ध में बच्चों के भाँति भाँति के उत्तर मिले। जिसमे कोई डॉक्टर, इंजीनियर या वकील तो कोई शिक्षक, किसान या आईएएस अधिकारी बनने के सपने बुने बैठे हैं। उपस्थित समस्त बच्चों को सूक्ष्म जलपान खण्ड शिक्षा अधिकारी के सौजन्य से कराया गया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त एकेडमिक रिसोर्स पर्सन व सम्बन्धित विद्यालयों के गुरुजन उपस्थित रहे।







