Home उत्तर प्रदेश हिंदू महासभा की बैठक, हनुमान व परशुराम जयंती की तैयारियां तेज

हिंदू महासभा की बैठक, हनुमान व परशुराम जयंती की तैयारियां तेज

2 अप्रैल को सुंदरकांड पाठ व शरबत वितरण, 9 अप्रैल को अवकाश की मांग को लेकर ज्ञापन
FATEHPUR NEWS:  अखिल भारत हिंदू महासभा की जिला इकाई की मासिक बैठक आईटीआई रोड स्थित कैंप कार्यालय में जिला अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी धार्मिक आयोजनों और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने बताया कि 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जन्मोत्सव तथा 19 अप्रैल 2026 को भगवान परशुराम जन्मोत्सव संगठन द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पटेल नगर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा, साथ ही श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण भी किया जाएगा। इसके अलावा 9 अप्रैल 2026 को परशुराम जन्मोत्सव के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में इस मांग का समर्थन किया। बैठक में जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य, स्वामी राम आसरे आर्य, करण सिंह पटेल, अनमोल शुक्ला, डॉ. प्रमोद पांडे, ओमप्रकाश मौर्य, अर्जुन वैद्य, स्वामी गणेशानंद महाराज, सुधा सिंह और अंजू गौतम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।