KUSHINAGAR NEWS: हाटा तहसील क्षेत्र के
ढाढा चीनी मिल द्वारा सहकारी गन्ना विकास हाटा परिक्षेत्र के 180 गांवों के 12199 कृषकों 5272 लाख रुपया गन्ना मूल्य भुगतान किया। यह जानकारी उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच गोरखपुर के पूर्व सहायक निदेशक एवं गन्ना विशेषज्ञ ओमप्रकाश गुप्ता ने क्षेत्र के ग्राम डुमरी एकलास में आयोजित गोष्ठी में दी। श्री गुप्ता ने बताया कि हाटा समिति क्षेत्र के कृषकों ने वर्ष 2024- 25 में 14 . 30 लाख कुंतल, वर्ष 2019-20 में 28 लाख कुंतल
गन्ना ढाढा चीनी मिल को आपूर्ति किया। वैज्ञानिक ढंग से खेती करके शरद काल में ट्रेंच विधि से अधिक उपज देने वाली प्रजातियों की बुवाई करके पुन:28 लाख कुंतल गन्ना आपूर्ति हो, तो उसका मूल्य लगभग एक हजार लाख रुपए होगी। आवश्यकता है कृषि यंत्रों का प्रयोग कर, सह-फसली खेती भी करें, 400 से 500 कुंतल एकड़ उपज प्राप्त कर सकते हैं। ढाढा चीनी मिल के अधिशाषी अध्यक्ष करन सिंह के अनुसार शरद काल में 15 हजार एकड़ क्षेत्र में गन्ना बुवाई का लक्ष।







