Home उत्तर प्रदेश हाकी टूर्नामेंट में केपी इण्टर कालेज, एमआईसी ने मारी बाजी

हाकी टूर्नामेंट में केपी इण्टर कालेज, एमआईसी ने मारी बाजी

PRAYAGRAJ NEWS: मुंशी काली प्रसाद कुलभास्कर सेवन ए साइट हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मैच केपी इन्टर कालेज बनाम पडिला एकेडमी बी के बीच हुआ जिसमें  केपी इन्टर कालेज के खिलाड़ी समद ने पहले क्वार्टर के 6 वे मिनट में पहला गोल करके अपने टीम का खाता खोला तथा दूसरे क्वार्टर में  अपने दूसरा गोल समद अहमद ने किया।  हॉफ टाइम तक मैच 2-0 तक चला तीसरे क्वटर में पडिला एकेडमी के उमंग ने अपने टीम के तरफ से गोल करके टीम को 2-1 पर लाकर खड़ा किया।  लास्ट क्वार्टर  में केपी इण्टर कालेज के खिलाड़ी विकास ने अपना पहला व टीम का तीसरा गोल करके टीम को 3-1 से जीत दिलाई । दूसरा सेमीफाइनल मैच एमआईसी बनाम वीआर एकेडमी के बीच खेला गया जिसमें एमआईसी की तरफ से पहला गोल सिमरान ने 7 वे मिनट में कर के अपनी टीम का खाता खोला, उसके बाद दूसरे क्वार्टर में सिमरन ने दूसरा गोल जवाबी में वी आर एकेडमी के सागर ने किया और टीम को हाफ तक 2-1 से बढ़त दिलाई। अंतिम के 15 मिनट सिमरन ने गोल कर के 3-1 से बढ़त दिलाई लास्ट के 39 मिनट में अगम ने टीम 3-2 पर जाकर मैच 3-2 से एमआईसी ने जीत दर्ज की। शनिवार को फाइनल मैच केपी इन्टर कालेज बनाम एमआईसी के बीच 4रू30 पर खेला जाएगा।प्रतियोगिता का संचालन उमेश खरे ने किया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में सनी पांडे ,सुधांशु गुप्ता, राशीद अहमद , शुभम गौड़, शुभम भारती, जमशेद खान, दिनेश भारती, विनय का सहयोग रहा।