SAHARANPUR NEWS: ननौता देहात में प्रधान की अवैध मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर ननौता देहात के प्रधान नीरज राणा ने सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध मकान बना रखा था। ग्राम हिमामपुर के अनुभव गार्डन में बनी यह कोठी हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद समय पर खाली नहीं की गई – आज प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया- अवैध निर्माण को ध्वस्त किया प्रशासन नियमों के उल्लंघन करने वालों पर बिल्कुल भी नहीं टलेगा और सरकारी संपत्ति की रक्षा में किसी को माफ नहीं किया जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश पर नानौता देहात ग्राम प्रधान निरज राणा के निवास पर चला बुलडोजर। उपजिलाधिकारी डॉ पूर्वा शर्मा सीओ शशि प्रकाश की मौजूदगी में मकान तोड़ा जा रहा है। हाईकोर्ट ने बने मकान को सरकारी स्कूल की जगह मानते हुए जमीन खाली करने के आदेश जारी किए थे।







