Home उत्तर प्रदेश हाईकोट बार एसोसिएशन ने आजीवन सदस्यता का शुल्क घटाया, अधिवक्ताओं में खुशी...

हाईकोट बार एसोसिएशन ने आजीवन सदस्यता का शुल्क घटाया, अधिवक्ताओं में खुशी की लहर

96
0

Allahabad High Court  News : प्रयागराज। हाईकोट इलाहाबाद के लाइब्रेरी हाल में हाईकोर्ट बार एसोसिशन, इलाहाबाद की आम सभा अध्यक्ष राकेश पाण्डे (वरिष्ठ अधिवक्ता) की अध्यक्षता एवं महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा के संचालन में सम्पन्न हुई। आम सभा में निर्णय हुआ कि आजीवन सदस्यता का शुल्क रु0 25000 रुपये से घटाकर रु० 10000- किया गया, जो दिनांक 31.01.2026 तक प्रभावी रहेगा तथा सदस्यता ग्रहण करने वाले अभ्यर्थियों की सदस्यता शुल्क 6600 रुपये से घटाक 5600रुपये किया गया। उपरोक्त व्यवस्थाएँ दिनांक 20.09.2025 से लागू होंगी।
संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पाण्डे ने बताया कि आम सभा में के०के० द्विवेदी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) अमित कुमार सिंह (सोनू), विवेक मिश्र, राज कुमार त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद मिश्र, दिनेश वरुण (उपाध्यक्षगण), बैरिस्टर सिंह (संयुक्त सचिव प्रशासन), शशि कुमार द्विवेदी श्उग्र (संयुक्त सचिव लाइब्रेरी), आर०डी० पाण्डेय (संयुक्त सचिव प्रेस), बिंदु कुमारी (संयुक् सचिव महिला), अंजनी कुमार मिश्र (कोषाध्यक्ष), अंजली सिंह तोमर, कनक कुमा त्रिपाठी, दिवांशु तिवारी, बलदेव शुक्ल, अभिषेक तिवारी, तृप्ति यादव, आरती गुप्त अखण्ड प्रताप त्रिपाठी, गया प्रसाद मिश्र, गिरीश चन्द्र शुक्ल, अनिरुद्ध सिंह, अवनी चन्द्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन पाण्डेय, आदित्य धर द्विवेदी, अमित सिंह सेंगर (कार्यकारिण सदस्यगण) सहित सैकड़ों अधिवक्तागण उपस्थित रहे।