क्षेत्र के नगला भदौरिया की घटना, वन विभाग ने किया पोस्टमार्टम
JASWANTNAGR/ETAWA NEWS: क्षेत्र के गांव नगला भदौरिया में मंगलवार शाम को हाइटेंशन बिजली के तार की चपेट में आकर एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौके पर ही मौत हो गई।ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी।गांव निवासी किसान राघव ने बताया कि उसके खेत के पास लगे बिजली के हाइटेंशन तार से अचानक करंट लगने के कारण एक मोर की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस चौकी उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी व वन विभाग बसरेहर रेंज से अवधेश कुमार भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।वन विभाग की टीम ने मृत मोर के शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद उसे दफना दिया गया।अधिकारियों ने बताया कि यह करंट लगने की वजह से हुई प्राकृतिक मौत मानी जा रही है, फिर भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।







