Home उत्तर प्रदेश हसनपुर कसार के परिषदीय विद्यालय में दौड़ रहा मौत का 11 हजार...

हसनपुर कसार के परिषदीय विद्यालय में दौड़ रहा मौत का 11 हजार वोल्टेज का तार

जान जोखिम में डाल कर सरकारी स्कूल में पढ़ रहें 61 छात्र,खतरे के साए में बच्चों का भविष्य, पर कोई नहीं सुधि लेने वाला

FATEHPUR NEWS: खागा तहसील क्षेत्र के ऐरायाँ विकास खंड अन्तर्गत हसनपुर कसार के जूनियर हाई स्कूल में सालों से जान जोखिम में डालकर बच्चे विद्यालय परिसर में 11000 की लाइन के नीचे खेल – कूद से लेकर शौच क्रिया के लिए आना जाना लगा रहता है। बताते चलें कि ऐसे मामलों में पूर्व जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के ऊपर से लेकर परिसर से गुजरने वाली हाई टेंशन बिजली की तार को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश जारी करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को अवगत कराया गया था लेकिन हसनपुर कसार के जूनियर हाई स्कूल परिसर से लेकर शौचालय खेलकूद के ग्राउंड तक 11000 की हाई टेंशन लाइन दौड़ रही है जिससे कि बच्चों के जान का खतरा बना हुआ है। हाल ही में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के द्वारा विद्यालय परिसर में बच्चों के खेलकूद के यंत्र लगाए गए हैं जो कि वो भी 11000 लाइन के नीचे लगाने से बच्चों के जान का और ही खतरा बन गया है। मंगलवार को सुबह 11 बजे शिक्षक प्राजंल मिश्रा से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा की विभाग की तरफ़ से समय-समय पर बिजली विभाग को लेटर लिखकर 11000 की तार हटवाने की मांग की जा रही है परंतु विद्युत विभाग द्वारा इस मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया। वहीं इस पूरे मामले में विद्युत विभाग खागा एसडीओ दीपक कुमार ने बताया कि मेरे कार्य क्षेत्र में लगभग 23 विद्यालय हैं जिनमें से ग्यारह हज़ार की लाइन चल रहीं हैं, एक दो इमरजेंसी में हमने अपने स्तर से बदलवा दिये हैं लेकिन कई जगह बहुत ज्यादा खर्च होना है उसका स्टीमेट बनाकर जिला बेशिक शिक्षा अधिकारी को भेजा जा चुका है लेकिन जब उनकी तरफ़ से बजट हमें प्रदान करेंगे तभी हम फेर बदल कर पाएंगे, जैसे ही शिक्षा विभाग से पैसे आते हैं तो तत्काल प्रभाव से तार को हटा दिया जाएगा। इस प्रकरण में ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्ण पाल सिंह ने कहा कि जब पूरे विद्यालय परिसर में 11000 की हाईटेंशन लाइन दौड़ रही है तो आखिर कहां पर खेल कूद की समाग्री लगाई जाएगी? विद्यालय परिसर के ऊपर और ग्राउंड के चारों तरफ से 11000 लाइन है तो आखिर हमें भी विभाग को काम दिखाना पड़ता है।