Home उत्तर प्रदेश हल्लौर में सैम मानेकशां ग्रामीण स्टेडियम का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा...

हल्लौर में सैम मानेकशां ग्रामीण स्टेडियम का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा निखारने का मौका

SIDHARTHNAGAR NEWS: विकास खंड डुमरियागंज के हल्लौर गांव में बुधवार को एक ऐतिहासिक दिन रहा, जब फील्ड मार्शल सैम मानेकशां ग्रामीण स्टेडियम का लोकार्पण किया गया। यह स्टेडियम ग्रामीण युवाओं को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा निखारने का एक सुनहरा अवसर देगा। स्टेडियम का उद्घाटन लोकतंत्र रक्षक सेनानी श्रीपति और मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सीडीओ बलराम सिंह ने कहा कि यह स्टेडियम ग्रामीण युवाओं को न केवल खेल के लिए एक मंच देगा, बल्कि उन्हें देश के विकास में भी भागीदार बनने के लिए प्रोत्साहित करेगा। यह स्टेडियम जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत और मनरेगा के साझा प्रयासों से लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इस परियोजना में जिला पंचायत ने 40 लाख, क्षेत्र पंचायत ने 27 लाख, ग्राम पंचायत ने 22 लाख और मनरेगा ने 7 लाख रुपये का योगदान दिया है। खंड विकास अधिकारी कार्तिकेय मिश्र ने इस अवसर पर फील्ड मार्शल सैम मानेकशां के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि उनके नाम पर बना यह स्टेडियम युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने बताया कि इस स्टेडियम को बनाने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन सभी के सहयोग से यह सपना पूरा हो सका। कार्यक्रम के अंत में, ग्राम प्रधान अहमद ताकीब रिजवी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह स्टेडियम उनके लंबे समय से देखे गए सपने का साकार रूप है। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहा कि इस स्टेडियम के खुलने से हल्लौर और आसपास के गांवों की खेल प्रतिभाओं को एक नया मंच मिलेगा। उद्घाटन समारोह में जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा सहित नितिन मणि त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, विनीत सिंह, अंकित त्रिपाठी, अवनीश, अनुराग चौधरी, अजीत कुमार उपाध्याय, भूपेन्द्र सिंह, इमामुद्दीन, जहीर फारुकी, वसीम, अश्वनी कुमार, राकेश पाण्डेय, मनीष सिंह, विनय सिंह, हसन ताकीब, शहीद ताकीब, काजिम राजा, इरशाद, रियाज हैदर, जलाल हैदर, राहिब रिजवी, इंतजार कदर, गुलाम हुसैन, इकबाल और हैदर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।