Home उत्तर प्रदेश हर बच्चा पढ़े, हर घर से स्कूल चले अटराकला में निकली शिक्षा...

हर बच्चा पढ़े, हर घर से स्कूल चले अटराकला में निकली शिक्षा जागरूकता रैली

JALAUN NEWS: जनपद जालौन के महेवा विकासखंड अंतर्गत ष्स्कूल चलो अभियानष् के तहत शिक्षा विभाग द्वारा एक प्रेरणादायक पहल की गई, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को स्कूल से जोड़ना और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। इस अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अटराकला एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय अटराकला में विशेष गतिविधियाँ आयोजित की गईं। साथ ही ग्राम में जागरूकता रैली निकाली गई।जिसमें ग्रामीणों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे। इस अभियान का नेतृत्व प्राथमिक विद्यालय अटराकला के प्रधानाध्यापक प्रदीप निरंजन द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय परिवार ने गांव-गांव जाकर संपर्क अभियान चलाया, घर-घर दस्तक दी, अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया और उन्हें अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने हेतु प्रेरित किया। अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए विद्यालय के अन्य शिक्षकों  शिवकुमार (इंचार्ज प्रधानाध्यापक, जूनियर हाईस्कूल), दीपक, जितेंद्र, रजनी और अंशु ने  सक्रिय सहभागिता की। खंड शिक्षा अधिकारी  रंगनाथ चैधरी के निर्देशों एवं मार्गदर्शन में यह अभियान सुनियोजित ढंग से क्रियान्वित हुआ। उन्होंने शिक्षकों को समय-समय पर उचित दिशा-निर्देश दिए जिससे अभियान जमीनी स्तर पर प्रभावशाली रूप से संचालित हो सका। पूरे ग्राम में जन जागरूकता रैली निकाली गई।और बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया।