13 अगस्त को टेकुआटार में निकलेगी तिरंगा यात्रा, दी गई जिम्मेदारी
KUSHINAGAR NEWS: टेकुआटार में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को टेकुआटार के प्रमुख बाजार से निकाली जाएगी। जिसको लेकर शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक टेकुआटार पंचायत भवन पर हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष राजेश राव ने सभी कार्यकर्ताओं से बढ़-चढ़कर तिरंगा यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होगे lउन्होंने तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा कोर कमेटी के पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। मण्डल अध्यक्ष राजेश राव ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी हर घर पर तिरंगा लगाने का काम करेगी l कोर कमेटी पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि 13 अगस्त को निकलने वाले तिरंगा यात्रा को बड़ा रूप देकर निकाला जायेगा l बैठक के दौरान हर घर तिरंगा एवं अन्य संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की गई l इस दौरान मण्डल मंत्री मनोज मिश्रा, मण्डल उपाध्यक्ष बशिष्ठ मुनि तिवारी ,मण्डल महामंत्री चनद्रबली गोंड ,अभिनाश पांडेय ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष ,गुलाब गुप्ता ,अमरनाथ मद्देशिया, पारसनाथ कुशवाहा,शक्ति केंद्र संयोजक छटटु उपाध्याय ,गोपेश्वर मिश्रा, दुर्गेश जायसवाल, मोनू ओझा, मुन्ना चौधरी, बृजेश कुशवाहा, मिथिलेश राव, मिंटू गिरि आदि मौजूद रहे।







